बलिया, जुलाई 14 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पर्याप्त बारिश के बाद जिले के किसान खरीफ की मुख्य फसल धान की रोपाई में तेजी से जुट गए हैं। लेकिन धूप और उमस के कारण उन्हें बेहद परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिले में 15 से 19 जुलाई के बीच होगी झमाझम बारिश और उमस भी रहेगी धूप और उमस का असर इनसेट धान रोपाई करते समय इसका रखें ध्यान: डॉ. संजीत बलिया। सोहांव कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. संजीत कुमार ने किसानों को धान रोपाई करते समय कुछ सावधानियां बरतने का सुझाव दिया है। उन्होंने बताया कि जुलाई का महीना धान की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस समय 21-25 दिन की स्वस्थ पौध रोपाई करनी चाहिए तथा खेत की मेड़ों की सफाई का विशेष ध्यान रखें, इससे कीट नष्ट हो जाते हैं। खेतों की तीन से चार सेमी गहरी जुताई कर...