Balia News: धनतेरस पर आयोजित होगा कार्यक्रम
बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: रसड़ा। क्षेत्र के जाम गांव में स्थित श्री जंगली बाबा के जन्मभूमि स्थान पर छह नवंबर शुक्रवार (धनतेरस) को उनके 100वें निर्वाण दिवस पर सात दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह जानकारी आयोजक चुन्नू सिंह एडवोकेट ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान बाल भोज, प्रवचन, कुशाग्र छात्र-छात्राओं और वैधब्य प्राप्त माताओं-बहनों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही चिकित्सा शिविर, कृषि विशेषज्ञों द्वारा कृषक से संबंधित व पशु चिकित्सकों द्वारा पशुपालन उन्नयन गोष्ठी भी आयोजित होगा। आयोजक ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.