Balia News: दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा
बलिया, जुलाई 24 -- Balia News: बांसडीह। पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर निवासी शिवनारायण ने पूर निवासी मुक्तेश्वर और रमाश्रय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। उन्होंने कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया था कि दोनों ने फर्जी तरीके से बांसडीह तहसील में इम्पोस्टर खड़ा कर एक जमीन का बैनामा कराया है। इसके लिए एक व्यक्ति का मृत्यु की तिथि में भी हेरफेर की गयी है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Banda News: अभिलेखों में हेराफेरी में तत्कालीन लेखपाल समेत पांच पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.