Balia News: दो पक्षों में मारपीट, पिता-पुत्र समेत चार पर केस
बलिया, सितम्बर 20 -- Balia News: नगरा। इलाके के खनवर चट्टी पर शनिवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। सोनाड़ी निवासी 22 वर्षीय शिवशंकर राजभर ने पुलिस को बताया है कि खनवर गांव के अशोक उपाध्याय, उसका पुत्र (नाम अज्ञात), उसका भांजा गणेश उपाध्याय और मिठन उपाध्याय ने मेरे भाई 25 वर्षीय शम्भू शंकर राजभर को रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। आरोप लगाया है कि बीच-बचाव करने पर मुझे तथा मेरी बहन 27 वर्षीय सुनीता को लाठी-डंडा आदि से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अशोक समेत उसके पक्ष के सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.