Balia News: दो पक्षों में मारपीट, कुल्हाड़ी से एक युवक घायल
बलिया, जुलाई 25 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी पर शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के एक युवक को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।इलाके के पिंडहरा निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश यादव तथा राजपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक 30 वर्षीय काशीनाथ बिंद के बीच किसी बात को लेकर शिवरामपुर चट्टी पर विवाद हो गया। कस्बा के चर्चित रोहित पांडेय हत्याकांड के आरोपी तथा वर्तमान में जमानत पर चल रहे ओमप्रकाश अपने घर पहुंचा और फिर कुल्हाड़ी लेकर काशीनाथ को मारने के लिए पहुंच गया। चट्टी पर पहुंचने के बाद उसने ई-रिक्शा चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.