बलिया, अक्टूबर 1 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियरांचल के लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने से कई गांवों में बाढ़ का पानी दोबारा फैलने लगा है। गोपालनगर टाड़ी में बुधवार को दो दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीण परिवार और मवेशियों के साथ ऊंचाई वाली सड़कों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। यह भी पढ़ें- अयोध्या 5बाढ़ की स्थिति इसके पहले आई बाढ़ से फसलों का नुकसान तथा रहने-खाने की समस्या झेल चुके ग्रामीणों की कमर टूट चुकी है। सरयू के जलस्तर में दोबारा हो रहे बढ़ाव से ग्रामीणों में अब भय व चिंता का माहौल है। बुधवार को गोपालनगर टाड़ी के अशोक यादव, गणेश यादव, मुखराम यादव, बाबूराम यादव, रामनरेश यादव, कमलेश यादव समेते दो दर्जन से अधिक लोगों के घरों में बाढ़ का पानी पहुं...