Balia News: दो जगहों पर मिला अधेड़ का शव
बलिया, अगस्त 24 -- Balia News: बलिया। शहर के अलग-अलग जगहों पर सोमवार को युवक और अधेड़ का शव पड़ा मिला। एक पहचान हो गयी है, जबकि पुलिस दूसरे की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शहर के रेवती बस स्टैंड के पास करीब 40 वर्षीय युवक के शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी। छानबीन में मृतक की पहचान आसनसोल (पश्चिम बंगाल) जनपद के कसाई मोहल्ला थाना क्षेत्र के बबुआ टोला निवासी मो. फैजल के रुप में हुई। बताया जाता है कि मृतक फेरी लगाकर सामान बेंचने के साथ ही मांगता-खाता था। उधर, रेलवे स्टेशन के सामने 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। नगर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि एक की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.