Balia News: दो गुटों में मारपीट और बवाल
बलिया, अक्टूबर 23 -- Balia News: बांसडीहरोड। इलाके के शंकरपुर चट्टी पर गुरुवार शाम विवाद के बाद दो गुटों में मारपीट होने लगी। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्ष के लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर तांडव मचाते रहे। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गये। दहशत में दुकानदार और मौजूद लोग इधर-उधर छिपने लगे। खबर पाकर पुलिस जब तक पहुंची बवाल करने वाले फरार हो गये थे। अब पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि विवाद की शुरुआत दो युवकों के बीच कहासुनी से शुरु हुई। आसपास के गांवों के रहने वाले दोनों पक्षों के दर्जन लोग पहुंचकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे। एसओ राजेश बहादुर सिंह का कहना है कि घटना की तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.