बलिया, अक्टूबर 10 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती की पूर्व संध्या पर रणजीत सिंह ग्रामोदय इण्टर कालेज मिड्ढा में श्रद्धांजलि और गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोकनायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। छात्राओं ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता 'सेनानी करो प्रयाण अभय' और धर्मवीर भारती की कविता 'खलक खुदा का' सुनाया। कार्यक्रम में 'दूसरी आजादी के नायक : लोकनायक जयप्रकाश नारायण' विषयक गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के बाद अन्याय और शोषण से कराह रहे इस देश को जेपी ने मुक्ति दिलाई थी। यह भी पढ़ें- Ara News: जेपी संपूर्ण क्रांति के जनक थे : प्रो. बलिराज इसीलिए उन्हें दूसरी आजादी का नायक कहा जाता ह...