Balia News: दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
बलिया, अक्टूबर 10 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। समान वेतन और मंहगाई भत्ता समेत छ: सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान समस्त चिकित्सकीय और विभागीय सेवाएं बाधित कर संविदा कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के सामने धरना- प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों ने मांगे पूरी ना होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों की हड़ताल से विभागीय कामकाज दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। सरकारी कामकाज कराने से लेकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण करने, समान कार्य के लिए समान वेतन व्यवस्था लागू करने, संविदा कर्मचारियों एवं आश्रितों को दस लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, वर्तमान महंगाई के अनुरूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.