बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार सहायक अध्यापक गुलाम मुस्तफा को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक शिक्षा क्षेत्र नवानगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय लीलकर में तैनात था।

कार्रवाई का आधार बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी (नवानगर) पंकज कुमार सिंह की आख्या तथा दर्ज मुकदमा के आधार पर यह कार्रवाई की है। निलंबन आदेश के अनुसार आरोपी शिक्षक को पांच जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इसके बाद उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सीयर को जांच अधिकारी नाम...