बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: रेवती। स्थानीय पुलिस ने कस्बा के वार्ड संख्या आठ निवासी सूरज राजभर को कुआं पीपर मार्ग से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों पहले उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज था। हालांकि जांच के बाद उसके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म की धारा की बढ़ोत्तरी कर चालान कर दिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई माखन सिंह, सिपाही रोहित वर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...