बलिया, अक्टूबर 17 -- Balia News: रेवती। स्थानीय कस्बा के शिवजी केशरी की रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित दुकान से चोर शुक्रवार की रात सामान और अन्य उपकरण समेटकर फरार हो गये। शनिवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। रोज की तरह देर शाम दुकान बंदकर शिवजी पुराने घर चले गये। इसी बीच छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए चोर किराना के सामान और टुल्लू पम्प आदि लेकर चले गये। सुबह जानकारी होने पर हलचल मच गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...