बलिया, जुलाई 30 -- Balia News: नगरा। इलाके के गौवापार बाजार में बकाया पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी।

घटना का विवरण सरेबाजार बीच सड़क पर हो रही मारपीट का वीडीयो वॉयरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि इस घटना में दुकानदार समेत तीन लोग घायल हो गये। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गौवापार बाजार में तीन भाइयों प्रमोद गुप्त, सुरेन्द्र गुप्त व दीपक गुप्ता की दुकान है। बाजार के ही दुकानदार विजय गुप्ता से प्रमोद ने कुछ साल पहले करीब 38 हजार रुपये का कोल्ड ड्रिंक उधार लिया था।

मारपीट का कारण लोगों का कहना है कि विजय बकाया पैसा मांगने पहुंचा तो कहासुनी होने लगी। कुछ देर में ही उनके बीच मारपीट शुरु हो गयी। इस घटना में दोनों एक पक्ष के विजय समेत त...