Balia News: दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत
बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। तेज रफ्तार बाइक रविवार दोपहर बाद सड़क किनारे दीवार से टकरा गयी। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गये।शहर के काजीपुरा निवासी 29 वर्षीय सोनू अपने दोस्त 21 वर्षीय राजा के साथ कदम चौराहा (टोल टेक्स) से दुबहड़ तक निर्मित पुराने बंधे से बाइक से जनेश्वर मिश्र सेतु की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में नगवां गांव के बरतर पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे स्थित एक दीवार से टकरा गयी। हादसे में गाड़ी चला रहा सोनू तथा पीछे बैठा राजा गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को एक वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद सोनू को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.