Balia News: दीवार तोड़कर नलकूप की मोटर चोरी
बलिया, अगस्त 13 -- Balia News: बलिया। नरही थाना क्षेत्र के चौरा गांव में स्थित एक निजी नलकूप की दीवार तोड़कर चोर मोटर लेकर चले गये। किसान की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। चौरा निवासी जयराज सिंह ने पुलिस को बताया है कि इंका चौरा से पूरब लक्ष्मणपुर मार्ग स्थित खेत में नलकूप है। उनका कहना है कि 10 अगस्त की रात चोर नलकूप की कोठरी का दीवार तोड़कर उसमें मौजूद दो एचपी का मोटर चुरा ले गये। पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर तहकीकात की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: नलकूप से बिजली का मीटर व केबल चोरी, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.