Balia News: दीवार जोड़ रहा राजमिस्त्री असंतुलित होकर गिरा, मौत
बलिया, जुलाई 10 -- Balia News: सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। मकान निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री की शुक्रवार को हादसे में मौत हो गई। काम के दौरान वह असंतुलित होकर सिर के बल नीचे गिर गया।नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया नई बस्ती में विमला पत्नी योगेन्द्र यादव के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। गड़वार थाना क्षेत्र बंगला रतसड़ निवासी 55 वर्षीय विजेंद्र चौहान यहां राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर में वह करीब पांच-छह फीट की ऊंचाई पर दीवार का निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर सिर के बल जमीन पर गिर गये। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी नरही पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि गिरने से मौत हुई है। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.