बलिया, अगस्त 11 -- Balia News: बलिया। टीडी कॉलेज सभागार में कॉलेज परिवार के साथ छात्र व छात्र नेताओं ने सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान दिवंगत रसड़ा विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर अरुण सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, प्राचार्य दयालानंद राय, रामनरेश यादव, अमित सिंह, रणीवर सेंगर, अम्बरीश ओझा, सूरज यादव आदि थे। रसड़ा हिसं के अनुसार तहसील बार एसोसिएशन (रसड़ा) की ओर से रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर सोमवार को बार भवन में शोक सभा आयोजित की गई। अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, गिरीश नारायण ...