Balia News: दिल्ली से घर लौट रहे युवक का रेल पटरी पर मिला शव
बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: रेवती। स्थानीय कस्बा निवासी 18 वर्षीय बिट्टू साह का शव सोमवार की सुबह रेल पटरी पर पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही परिवार में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की किसी ट्रेन की चपेट में आकर जान गयी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। स्थानीय रेलवे स्टेशन के टिकट विक्रेता पवन गुप्ता सोमवार की तड़के स्टेशन पर पहुंचे तो उनकी नजर रेल पटरी पर मौजूद युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। खबर पाकर पहुंचे एसआई माखन सिंह ने मृतक के कपड़ों और बैग आदि की जांच की तो मोबाइल और आनंद बिहार से बलिया और बलिया से रेवती तक का रेल टिकट मिला। मोबाइल के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.