बलिया, अक्टूबर 30 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर से सटे छोड़कर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं सांस्कृतिक-आध्यात्मिक महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका जया किशोरी ने कहा कि भगवान किसी व्यक्ति की धन-संपत्ति या बाहरी दिखावा नहीं देखते, बल्कि उसके मन की श्रद्धा, निर्मल भाव और समर्पण को महत्व देते हैं। ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था रखने वाले व्यक्ति पर हमेशा उनकी कृपा बनी रहती है। दूसरे दिन की कथा में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे। कथा पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। जया किशोरी ने श्रद्धालुओं को भक्ति, श्रद्धा, समर्पण और सकारात्मक सोच के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य बाहरी दिखावे और भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में उलझकर अपने भीतर की शांति को भूलता जा रहा है, जबकि भगवान तक पहु...