Balia News: दहताल में नहाते समय युवक डूबा, शव बरामद
बलिया, सितम्बर 13 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। नहाते समय दहताल के पानी में डूबे युवक का रविवार को शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से गांव-घर में मातम पसरा हुआ है।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवडीह निवासी 22 वर्षीय बंगाली राजभर उर्फ मंटू शनिवार की शाम देवडीह-केवटलिया मार्ग पर भेड़ी नाला पुल के पास दहताल में नहाते समय डूब गया। इसकी जानकारी होने पर गांव-घर के लोग पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर तक गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का सुराग नहीं लग सका। बताया जाता है कि रविवार की सुबह बंगाली का शव पानी में उतराया मिला। इसके बाद लोगों ने शव को बाहर निकाला तथा घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.