Balia News: दसरे क्षेत्र में मिली बाढ़ राहत किट, लेखपाल सस्पेंड
बलिया, सितम्बर 17 -- Balia News: मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बड़ागांव में गुरुवार को एक कटरे में बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रथम दृष्टया लेखपाल की लापरवाही सामने आने पर उसे निलम्बित करने के साथ ही उसके खिलाफ मनियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच अधिकारियों ने बाढ़ राहत सामग्री को वाहन पर लादकर जिला मुख्यालय भेज दिया。
ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों का आरोप था कि दो पिकअप से बाढ़ राहत सामग्री लाकर बड़ागांव स्थित एक निजी मकान में रखा गया था। सवाल उठाया कि बड़ागांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नहीं है। ऐसे में यहां राहत सामग्री लाकर रखने की कोई वजह नहीं है। उन्होंने अनियमितता की शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.