बलिया, सितम्बर 22 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। दलित पिछड़ा अधिकार मोर्चा और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सोमवार को लोगों ने संविधान और दलित पिछड़ा आरक्षण अधिकार बचाओ की मांग को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित चौदह सूत्री मांगों का ज्ञापन तहसीलदार राहुल सिंह को दिया। मोर्चा के संयोजक राघवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में स्थानीय डाकबंगला से दोपहर करीब बारह बजे मोर्चा के सदस्य जुलृस की शक्ल में निकले। हाथों में मांगों से सम्बंधित तख्तियां लेकर नारे लगाते कोटवारी मोड़, भगत सिंह तिराहा, मिशन रोड, मुंसफी मोड़, स्टेशन रोड, प्यारेलाल चौराहा होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां मांगों से सम्बंधित ज्ञापन दिया। इसके माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग का आरक्षण सभी सेवाओं में पूरा करने, नियुक्ति प्रक्रिया ...