बलिया, नवम्बर 15 -- Balia News: सोहांव। नरही निवासी 63 वर्षीय सिद्धी पासवान की रविवार को मौत हो गयी। इसके बाद गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि दोपहर तीन बजे उनके घर की महिलाएं मगई नदी तट पर छठ पूजा के लिए निकलने वाली थी। इसी बीच वह बेहोश होकर गिर गये। लोगों ने सीएचसी नरही पर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना से छठ पूजा की खुशियां मातम में बदल गयी। उनकी पत्नी भागमनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: छठ के दिन जन्मे छट्ठू ने छठ के दिन ही दुनिया को कहा अलविदा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...