बलिया, अगस्त 17 -- Balia News: भीमपुरा। क्षेत्र खूंटा बहोरवा गांव में नाग पंचमी पर सोमवार को पारंपरिक कुश्ती का आयोजन किया गया। अखाड़े में क्षेत्र के गवई पहलवानों ने उतरकर एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी और विभिन्न दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। पहलवानों के जोरदार मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। हर रोमांचक दांव के साथ दर्शकों की तालियों से अखाड़ा गूंजता रहा। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि नाग पंचमी पर आयोजित पारंपरिक कुश्ती से गांव की पुरानी खेल एवं उत्सव की परंपरा जीवंत होती है। ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ने के साथ ही उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नाग पंचमी पर लाठी के करतब ने बांधा समां इस मौके पर शिवनाथ पहलवान, आनंद सिंह, ...