बलिया, नवम्बर 15 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। त्योहारी सीजन में एक से 20 नवम्बर तक 'वीबी जी रामजी' (विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन) पूर्व नाम मनरेगा के तहत किए जाने वाले सभी विकास कार्यों पर रोक लगा दी गई है। लिहाजा जॉबकार्डधारी श्रमिकों के समक्ष आर्थिक तंगी आन पड़ी है। इस समय हर घर में खुशियों का माहौल है और दूसरी ओर जिले के एक लाख 83 हजार 506 सक्रिय श्रमिक दो जून की रोटी और घरेलू खर्च जुटाने के लिए शहरों में दिहाड़ी मजदूरी तलाशने पहुंचने को लाचार हैं। योजना के नए स्वरूप 'वीबी जी रामजी' के तहत पोर्टल के उन्नयन, ई-केवाईसी और आगामी कार्ययोजनाओं के समायोजन के चलते एक से 20 नवम्बर तक मस्टररोल जारी करने और नए कार्यों की शुरुआत पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगाई गई है, जिसका सीधा जॉबकार्डधारकों पर पड़ा है। काम बंद होने के कारण श्रमिक...