बलिया, अगस्त 9 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर से सटे जलालपुर में चोरों ने बंद मकान से लाखों रुपये मूल्य के सामान समेटकर फरार हो गये। शनिवार की रात परिवार के कुछ लोगों के पहुंचने पर इस घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग जुटाया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।मूल रूप से नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कलां निवासी अभय सिंह का मकान शहर से सटे जलालपुर में स्थित है। कुछ दिनों पहले उनकी दादी का निधन हो गया। इसके बाद सात अगस्त को पूरा परिवार मकान में ताला बंद दादी की तरहीं में गांव चला गया। अभय का कहना है कि शनिवार की रात करीब 12 बजे गांव से पहुंचा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। उनका कहना है कि चोर कमरों में मौजूद आलमारी आदि को तोड़कर उसमें मौजूद करीब 30 हजार रुपये नगद,...