Balia News: तेज धूप से खेतों का तेजी से सूख रहा पानी
बलिया, जुलाई 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पिछले चार दिनों से तेज धूप और उमसभरी गर्मी से आमजन तो बेहाल हैं ही, किसानों के समक्ष पलेवा किए खेतों में धान की रोपाई कराना चुनौती बन गया है। धूप तेज होने से खेतों का पानी तेजी से सूख रहा है और मजदूर खोजे मिल नहीं रहे हैं। मौसम का बदले रूख को देख किसान बेहद चिंतित हैं। जबकि दियरांचल के किसान जो खरीफ की अन्य फसल अरहर, मक्का, ज्वार, बाजरा, जोन्हरी आदि की बुआई किए हैं वह खुश नजर आ रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया।पूर हिसं के अनुसार बारिश के बाद निकली तेज धूप और उमसभरी गर्मी ने किसानों के साथ ही धान की रोपाई में जुटे मजदूरों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी होने से किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है, लेकिन चिलचिलाती धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.