बलिया, सितम्बर 28 -- Balia News: बेल्थरारोड। ग्राम सभा तुर्तीपार के मल्लाह बिन्द टोला में तेज आंधी-बारिश के बाद सरयू नदी का कटान बढ़ गया है। बस्ती से नदी की दूरी करीब 15 मीटर रह गई है। ग्रामीणों को भय है कि यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो यह बस्ती खाली हो सकती है। स्थिति की जानकारी मिलते ही सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा कटान वाले इलाके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। ब्लॉक प्रमुख ने एसडीएम शरद चौधरी से बात की तथा तत्काल कार्यवाही की मांग की। एसडीएम ने कहा कि टीम कटान की स्थिति की जांच करेगी और रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...