Balia News: तीन पर मारपीट की एफआईआर
बलिया, सितम्बर 28 -- Balia News: बांसडीह। सहतवार कस्बा के बद्री सिंह चौराहा के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन ने साथी सेल्समैन तथा उसके भाई और भांजा पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। सहतवार नपं के वार्ड संख्या सात निवासी चंदन सिंह ने तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि मेरा भाई विशाल सिंह शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। शनिवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद करते समय पैसों के हिसाब में गड़बड़ी मिली। इस बात को लेकर साथी सेल्समैन खानपुर डुमरिया निवासी उमेश कुमार सिंह के घर पूछताछ करने पहुंचा। आरोप लगाया है कि वहां पर उमेश, उसके भाई रमेश और भांजा विक्की सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.