Balia News: तीन पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
बलिया, अगस्त 8 -- Balia News: बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने कुछ दिनों पहले हुई मारपीट और उसका वीडियो वॉयरल होने के मामले में शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी दीपक वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पांच अगस्त की रात भोजन करने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाये वार्ड संख्या 10 निवासी गोरख जायसवाल उर्फ गुड्डु, वार्ड नम्बर चार निवासी मो. आमिर और वार्ड संख्या छह निवासी सचिन ने बांस से हमला कर दिया। पिटाई कर घायल करने के बाद तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। बताया जाता है कि इस पूरे मामले का वीडियो पिछले कई दिनों से सोशल मिडिया पर वॉयरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान उक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.