Balia News: तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
बलिया, अगस्त 20 -- Balia News: बलिया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड में चल रहे तीन दिवसीय 30वीं अंतर जनपदीय वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर (पुरुष-महिला) एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन किया गया। डीआईजी (आजमगढ़) सुनील कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में वाराणसी जोन के सभी जनपदों की पुरुष एवं महिला पुलिस खिलाड़ियों की टुकड़ियों ने सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया। इस मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा] प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.