Balia News: तीन दिन से लापता वृद्धा का गड्ढ़ें में मिली लाश
बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिनों से लापता वृद्धा की लाश गुरुवार की देर शाम गड्ढे में मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में स्थित बुढ़वा ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से गुजरते समय आसपास के लोगों की नजर एक पानी से भरे गड्ढ़ें में उतारायी महिला की लाश पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। कुछ देर बाद पहुंचे इलाके के घाटमपुर निवासी शिवनाथ यादव ने लाश की पहचान अपनी मां 70 वर्षीय उगनी देवी के रुप में किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी मां सोमवार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.