Balia News: तीन के खातों से निकाला पैसा कराया वापस
बलिया, अगस्त 10 -- Balia News: बलिया। जनपद के अलग-अलग थानों की पुलिस ने तीन लोगों के खाते से फ्राड के जरिये निकाला गया पैसा वापस कराया। फेफना पुलिस ने फेफना निवासी अंकित पांडेय के खाते से मार्च महींने में निकाली गयी कुल धनराशि 22 हजार में साढ़ नौ हजार रुपये होल्ड कराया था। कागजी कार्रवाई के बाद उक्त पैसे को पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस कराया। इसी प्रकार गड़वार पुलिस ने गड़वार निवासी खुशबू गुप्ता तथा बहादुरपुर कानी निवासी मधु देवी के खाते से निकाले गये पैसे को वापस कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.