Balia News: तिरंगा यात्रा की सफलता को बनी रणनीति
बलिया, अगस्त 9 -- Balia News: बांसडीह। भाजपा बांसडीह मण्डल की रविवार को हुई बैठक में 12 अगस्त को आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से भाग लेने का आह्वान किया गया। मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि 12 अगस्त को बांसडीह ब्लाक परिसर से तिरंगा यात्रा शुरू होगी जो बड़ी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर जाकर समाप्त होगी। इसमें विधायक केतकी सिंह मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेगी। बताया कि तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए मंडल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर प्रतुल ओझा,अभिजीत तिवारी बबलू,सिंपी सिंह, दिग्विजय सिंह, शैलेन्द्र शुक्ल,चंद्रबली वर्मा,गोपाल गुप्ता,चंद्रमा गिरी,अखिलेश सिंह,बलिराम साहनी,दया राजभर,शिवम गुप्ता,अमित रावत आदि थे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : तिरंगा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.