Balia News: तहसील बार के अध्यक्ष और महामंत्री समेत चार पर केस
बलिया, जुलाई 10 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर (भूलेख) शैलेश कुमार भारती के साथ कथित गाली-गलौज, मारपीट व जातिसूचक संबोधन, सरकारी काम में बाधा, अभिलेख फाड़ने समेत अन्य गम्भीर धाराओं में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्र व महामंत्री राजकुमार तिवारी समेत संजय सिंह, अंजनी कुमार तथा कुछ अन्य अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद तहसील का माहौल गरमा गया है। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फर्जी मुकदमा का आरोप लगाते हुए न्यायिक कार्य के बहिष्कार की घोषणा कर दी। अधिवक्ताओं ने घटना की जानकारी कलक्ट्रेट, सिविल और क्रिमिनल बार एसोसिएशन के साथ ही डीएम को लिखित रूप से दी है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच करते हुए संबंधित ऑपरेटर को तत्काल बर्खास्त करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.