बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। एक सप्ताह पहले कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ अधिवक्ताओं व वादकारियों के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सप्ताह भर से न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओं ने गुरुवार को तहसील बार भवन में बैठक कर तहसील प्रशासन पर कई गम्भीर आरोप लगाए। जमकर नारेबाजी की।भूलेख कम्प्यूटर ऑपरेटर शैलेश भारती के साथ कुछ वादकारियों से हुए विवाद में अधिवक्ता भी बीच-बचाव में आ गये थे। अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम संजय कुशवाहा के निर्देश तथा कम्प्यूटर आपरेटर की तहरीर पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्र, महामंत्री राजकुमार तिवारी समेत चार अधिवक्ताओं पर नामजद व कुछ अज्ञात अधिवक्ताओं पर गंभीर धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चायल तहसील में अधिवक्ताओं की कलमबंद...