बलिया, अक्टूबर 10 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। यूपी-एग्रीज की ओर से कृषि भवन में शुक्रवार को एक दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस दौरान आयोजित बैठक में तकनीकि सहयोगी एवं तकनीकि सहायकों को आवंटित ग्राम सभाओं में किए जाने वाले सर्वेक्षण, किसानों से संपर्क, ग्राम स्तर पर समन्वय, क्लस्टर निर्माण तथा परियोजना की गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश अधिकारियों ने दिए। टीम के सदस्यों को उनके निर्धारित कार्यक्षेत्र एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया तथा कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं आपसी समन्वय के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में परियोजना के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त करने के लिए सभी तकनीकी सहायक को मैदानी स्तर पर सक्रियता, किसानों के साथ बेहतर समन्वय...