बलिया, अक्टूबर 19 -- Balia News: बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सोमवार को बसंतपुर स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली को देखा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने संयंत्र में व्यवस्थाओं को सुचारु, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें, ताकि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। निर्धारित कार्यों का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने कहा किया। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...