Balia News: डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण
बलिया, सितम्बर 8 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को बेलहरी ब्लॉक के बिगही स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई के साथ ही विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से विद्यालय की व्यवस्थाओं, शिक्षण कार्य, भोजन, आवास सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों में जाकर छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में बातचीत की एवं कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने छात्राओं से सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछकर उनकी जानकारी परखी। शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.