बलिया, जुलाई 18 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने शनिवार को रसड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने समेत अन्य कमियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए स्टेशन मास्टर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने प्लेट फार्म नंबर एक व दो समेत वेटिंग कक्ष, टिकट बुकिंग कक्ष, बैट्री कक्ष, आरपीएफ चौकी कक्ष आदि का बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों समेत अन्य लोगों ने उन्हें यहां की समस्याओं को अवगत कराया। मंडल रेल प्रबंधक ने यहां के प्लेटफार्म पर यात्री शेड, यात्रियों को बैठने के लिए ब्रेंच, महिला शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, आरसीसी पानी टंकी का निर्माण आदि कार्य कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्दे...