Balia News: डांडिया महोत्सव में दिखा भक्ति और आस्था का रंग
बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र में मंगलवार की रात महाविद्यालय बांसडीह परिसर में विधायक केतकी सिंह की ओर से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। सांस्कृतिक उल्लास, भक्ति और आस्था से सराबोर इस कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक गीत-संगीत की धुन पर डांडिया खेलकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने मां दुर्गा के जयकारों के बीच पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान वाराणसी से आए धर्माचार्यों की टीम ने विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना और आरती की। पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रोटरी क्लब चास के डांडिया महोत्सव में दिखा उत्साह और उमंग विधायक ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.