Balia News: डबल मर्डर के आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
बलिया, अक्टूबर 8 -- Balia News: नगरा। पत्नी और सास की हत्या कर फरार आरोपी गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता के घर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने गांव में मुनादी भी करायी और लोगों से उसके बार में सूचना देने की अपील किया। 26 अप्रैल की रात इलाके के बछईपुर अपनी ससुराल पहुंचकर आरोपी ने पत्नी प्रीति गुप्ता तथा सास सुशील देवी की गला काटकर हत्या कर दी। उसने ससुर अंतु गुप्ता तथा अपने साल के बेटे को भी जख्मी कर दिया। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने उसके मां-बाप, भाई और बुआ को पकड़कर चालान कर दिया। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस अधिकारियों की ओर से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। इसी बीच कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस को दिया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.