Balia News: डंपर-बाइक की टक्कर में सीआईएसएफ जवान की मौत
बलिया, अगस्त 21 -- Balia News: फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। छुट्टी पर घर आ रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान की शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। शाम को जवान का अंतिम संस्कार इलाके के टोंस नदी के सेमरा घाट पर किया गया।स्थानीय थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ निवासी 48 वर्षीय अनिल राय सीआईएसएफ में दुर्गापुर स्टील प्लांट में तैनात थे। वहां से वह छुट्टी लेकर बिहार के बक्सर पहुंचे। इसके बाद वह किसी की बाइक लेकर गांव आ रहे थे। बताया जाता है कि बक्सर के जिले के कोरान सराय में बाइक की डंपर से जोरदार टक्कर हो गयी। यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान न्यूज प्लान 21 अगस्त 2026 हादसे में सीआईएसफ जवान की जान चली गयी। बक्सर पुलिस की सूचना पर गांव-घर के लोग पहुंच गये। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.