Balia News: डंपर-बाइक की टक्कर में युवक घायल
बलिया, सितम्बर 7 -- Balia News: नगरा। इलाके के पालचंद्रहा निवासी 25 वर्षीय सत्येंद्र राम रविवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक बाइक से नगरा-घोसी मार्ग पर स्थित अपने गांव के पास से गुजर रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे डम्पर ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.