Balia News: ट्रेन की चपेट में महिला की गयी जान
बलिया, अगस्त 12 -- Balia News: फेफना। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरिया कलां निवासी 50 वर्षीय रीना देवी पत्नी सुमेर वर्मा की बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया तथा परिजन बिलखने लगे। बताया जाता है कि गांव के लोग सुबह रेल पटरी की ओर पहुंचे तो उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश पर पड़ी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। परिवार के लोगों का कहना है कि मृतका की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत एसओ अखिलेश चंद पांडेय का कहना है कि शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.