Balia News: ट्रेन की चपेट में आने से घायल युवक की मौत
बलिया, अगस्त 6 -- Balia News: बलिया। ट्रेन की चपेट में आकर घायल करीब 36 वर्षीय अज्ञात युवक की बुधवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी। बताया जाता है कि तीन अगस्त को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर सवार होते समय युवक किसी प्रकार अनियंत्रित होकर गिरकर ट्रेन की जद में आ गया। इसके बाद उसे सीएचसी सीयर पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टर भर्ती कर उपचार कर रहे थे। इसी बीच युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.