Balia News: ट्रेन की चपेट में आने से आजमगढ़ के युवक की मौत
बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: बेल्थरारोड। ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार की रात एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के आराजी फुलाई निवासी 18 वर्षीय अभय विश्वकर्मा पुत्र सुबेदार विश्वकर्मा के रुप में हुई। खबर पाकर पहुंची उभांव पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि इंदारा-भटनी रेलखंड पर तेंनुआ गांव के काली माता मंदिर के पास वाराणसी से लखनऊ जा रही कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल आदि के जरिये पहचान किया और घटना से परिजनों को अवगत कराया। युवक में क्यों पहुंचा था तथा वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस को भी नहीं हो सकी है। एसओ उभांव अनिल कुमार उपाध्याय का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.