बलिया, जुलाई 26 -- Balia News: रेवती। स्थानीय थाना क्षेत्र के झरकटहां निवासी 50 वर्षीय दयावीर राम की शनिवार की रात किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक घर से कहीं जा रहे थे। इसी बीच कोलनाला रेलवे क्रासिंग के पास किसी रेलगाड़ी की जद में आ गये। एसओ अनिल सिंह का कहना है कि शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनका कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...