बलिया, जुलाई 27 -- Balia News: हल्दी। एनएच 31 पर स्थानीय थाने से कुछ दूर नंदपुर गेट के पास सोमवार की सुबह दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गयी। हादसे में एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एक गाड़ी के केबिन में फंसे एक ट्रक के चालक गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के संवरी निवासी 23 वर्षीय शिवानंद घायल हो गया। आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक एनएच पर आवागमन भी बाधित रहा। बताया जाता है कि बलिया की तरफ जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके चलते पीछे से गुजर रहा ट्रक उससे टकरा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...